दमोह: बड़ापुरा में पेयजल सप्लाई न मिलने से आक्रोशित वार्डवासियों का प्रदर्शन, नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Apr 27, 2026 दमोह के बजरिया वार्ड क्रमांक 8 में अनियमित जल सप्लाई से नाराज रहवासियों ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि सुबह 5 बजे पानी देने के बजाय रात 8 से 11 बजे तक सप्लाई की जाती है, जिससे मजदूर वर्ग परेशान है। उन्होंने तय समय पर पानी देने की मांग की। तीन दिन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।