*मधुबनी: मुहर्रम से पहले जिला प्रशासन अलर्ट, 158 डीजे जब्त, फ्लैग मार्च कर दी चेतावनी*
*मधुबनी, 25 जून 2026*। मुहर्रम के मद्देनज़र मधुबनी जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया गया।
*फ्लैग मार्च, कड़ा संदेश*
DM *आनन्द कुमार शर्मा*, SP *योगेन्द्र कुमार*, मुख्यालय DSP *रश्मि कुमारी* और सदर DSP *अमित कुमार* ने पुलिस बल के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फ्लैग मार्च किया। मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था।
*158 डीजे जब्त, बिना लाइसेंस जुलूस पर कार्रवाई*
जिला पदाधिकारी आनन्द कुमार शर्मा ने बताया कि जिले भर में अभी तक *158 डीजे को जब्त* किया जा चुका है। उन्होंने साफ कहा कि मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए सभी कमेटियों को प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। "जो भी बिना लाइसेंस के जुलूस निकालेगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम सबके लिए बराबर हैं" - DM सर ने कहा।
*SP की अपील: अफवाह से बचें, भाईचारा रखें*
पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, फोटो या वीडियो शेयर करने वालों पर साइबर सेल की नजर है। SP सर ने कहा, "मुहर्रम शांति, संयम और भाईचारे का पर्व है। इसे उसी भावना से मनाएं। हर जुलूस रूट पर 24x7 पुलिस की निगरानी रहेगी।"
*प्रशासन अलर्ट मोड में*
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मधुबनी की गंगा-जमुनी तहज़ीब को कोई खराब नहीं कर सकता। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी।
प्रशासन जनता से सहयोग की अपील कर रहा है ताकि मुहर्रम का पर्व सौहार्द और शांति के साथ संपन्न हो।
Sachhai aap tak News 24 R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Bihar Tak First Bihar Deswa News District Administration, Madhubani Chirag Paswan Samar Singh Rathor Tejashwi Yadav Samrat Choudhary The Bisfi News