विदिशा नगर: बाय पास रोड पर चल रही कथा के चौथे दिन पंडित मिश्रा ने कथा समाप्ति का किया था एलान, बाद में बोले: 7 दिन ही चलेगी कथा
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विदिशा में 7 दिवसीय कथा का बुधवार को अचानक समापन कर दिया।उन्होंने व्यास पीठ से चौथे दिन ही कथा समाप्ति की बात कही। कुछ घंटे बाद बोले- कथा 7 दिन तक जारी रहेगी।पंडित मिश्रा ने कहा- पिछले 4 दिन से हो रही बारिश की वजह से कथा स्थल के आसपास अव्यवस्था हो गई है। पानी भरा हुआ है, कीचड़ हो रहा है, जिसकी वजह से भक्तों को परेशानी हो रही।