सिकंदराराऊ: भारतीय किसान यूनियन और स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करते हुए 2 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा
जनपद हाथरस की हसायन कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन व स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन व पुलिस से शिकायत की गई थी जिसके बाद हसायन कोतवाली पुलिस ने खनन माफियाओं की कमर तोड़ते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की गई है।