बलरामपुर: सदर तहसील बलरामपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सदर विधायक पलटू राम ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
सदर विधायक पलटू राम ने सदर तहसील बलरामपुर के बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया एवं संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को पीड़ितों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ पीड़ित क्षेत्र में शासन द्वारा उपलब्ध राहत सामग्री का वितरण किया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर हैं।