राठ: अंबेडकर चौराहे पर गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प व मारपीट, महिलाओं ने दबंगों पर लगाया मारपीट का आरोप
Rath, Hamirpur | Jun 23, 2026 राठ कस्बे के अम्बेडकर चौराहे पर स्थित एक विवाह घर के सामने गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और हिंसक झड़प के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की ओर से महिलाओं ने दूसरे पक्ष के दबंगों पर गाली गलौज कर बेरहमी से मारपीट करने और सोने की जंजीर और अंगूठी को लूटने के प्रयास का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।