लुणी: लूणी की छात्रा ने बाजी मारी, सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में उपखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया
Luni, Jodhpur | May 13, 2025 जोधपुर जिले के लूणी कस्बे की छात्रा ने सी बी एस सी बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उपखण्ड स्तर में पहला स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य आरती पटेल ने मंगलवार शाम छः बजे बताया कि,मोनिका पटेल परीक्षा के दौरान काफी मेहनत करते हुए दिन रात पढ़ाई की।विद्यालय में पढ़ाये गए कोर्स पर उसने फोकस किया जिसकी बदौलत 93 फीसदी अंक हासिल किया।