जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा देवल पुल स्थित मद्य निषेध चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण गुरुवार को 2:00 बजे अपराह्न में किया गया। निरीक्षण के क्रम में ASI बबीता कुमारी उपस्थित थी। निदेशित किया गया कि गहनता के साथ जाँच कार्य कराये। अधीक्षक, मद्य निषेध को निदेश दिया गया कि चेक पोस्ट पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का उपलब्धता सुनिश्चित करायें।