भवानीपुर: भवानीपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति का गठन, शांतिपूर्ण चुनाव में तीन पार्षद बने सदस्य
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह धमदाहा डीसीएलआर मोहित आनंद की देखरेख में डॉ. अंबेडकर सभागार में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।