राजनगर: खजुराहो में प्रेसवार्ता के दौरान नेता दामोदर यादव का परशुराम पर विवादित बयान, वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में हलचल
खजुराहो में रविवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का एक बयान विवादों में आ गया। जानकारी के अनुसार पत्रकारों ने भगवान परशुराम से जुड़े विषय पर सवाल पूछा, जिस पर दामोदर यादव ने ऐसा बयान दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न वर्गों के लोग इस पर अपनी-अ