कांके: लोक भवन में राज्यपाल ने चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का किया लोकार्पण
Kanke, Ranchi | Apr 19, 2026 लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार दोपहर करीब एक बजे चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का लोकार्पण किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लेखक को इस कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध होगी।