बलरामपुर: बलरामपुर में सजेगा ‘विकास का महाकुंभ’, संस्कृति, आस्था और प्रगति पर होगी बड़ी चर्चा
बलरामपुर सोमवार बंसल न्यूज़ द्वारा “विष्णु विश्वास और विकास: स्वर्णिम 2 साल” विषय पर एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बलरामपुर जिले की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों—जैसे तातापानी के गर्म जल कुंड, राज्य की ऊंची चोटियां और डीपाडीह के प्राचीन शिव मंदिर—के साथ-साथ क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा।