कालपी: आटा थाना पुलिस ने मजार के पास से युवक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद, मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | May 1, 2026 आटा थाना पुलिस ने ग्राम आटा के पास मजार के नजदीक एक युवक को 21 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशुतोष पुत्र सुखबीर सिंह निवासी आटा बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।