बुहाना: सिंघाना सर्किल पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को माला व साफा पहनाकर ग्रामीणों ने किया स्वागत
सिंघाना सर्किल पर पीसीसी अध्यक्ष का स्वागत किया गया। दिल्ली जाते समय गोविंद सिंह डोटासरा को माला व साफा पहनाकर राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस हुसैन सुल्तानिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता नासिर हुसैन, अभिषेक जांगिड़, विकास, अमर सिंह नेहरा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।