बुहाना: गोठड़ा की अन्नपूर्णा रसोई का पालिका ईओ ऋषभदेव ओला ने औचक निरीक्षण किया
गोठड़ा की अन्नपूर्णा रसोई का पालिका ईओ ऋषभदेव ओला ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। ईओ ओला ने बताया कि काफी दिनों से ग्रामीणों द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी कि अन्नपूर्णा रसोई में भोजन व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। साथ ही साफ सफाई भी नहीं है। इस दौरान रसोई का निरीक्षण किया गया। तथा भंडार गृह, रसोई तथा भोजन स्थल का व्यवस्था का जायजा लिया गया।