बुहाना: पचेरी कलां पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पचेरी कलां पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 8 लाख रुपए हड़प लिए थे, जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार किया है।