हुज़ूर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार संभाला
Huzur, Bhopal | Feb 14, 2026 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए|