बिहारीगंज: बिहारीगंज नगर पंचायत का ₹73.75 करोड़ का बजट पारित
बिहारीगंज नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को स्थायी सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद नीतू देवी ने की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 73 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। ईओ मनीला राज ने बताया कि बजट में साफ-सफाई, नाला उड़ाही, सड़क मरम्मत और नगर विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।