आगर: ग्राम चिपिया में जहर खाकर 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया
ग्राम चिपिया के 23 वर्षीय दिलीप पिता विक्रम सिंह सोंधिया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात करीब 8 बजे सूचनाकर्ता विशाल सोंधिया की सूचना पर मर्ग कायम किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा युवक की आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है।