हुज़ूर: बस्तर में अमित शाह की बड़ी बैठक, चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर आए
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 बस्तर में अमित शाह की बड़ी बैठक, चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक शुरू हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे