प्रतापगढ़: पश्चिम गांव में चारा मशीन की चपेट में आने से मासूम की प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई मौत
अंतू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी संदीप पाल के पांच वर्षीय पुत्र अभी पाल की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे मासूम अभी पाल घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते वह घर के बगल रखी चारा मशीन के पास पहुंच गया । चारा मशीन पकड़ने के दौरान ही चारा मशीन असंतुलित होकर मासूम के ऊपर गिर पड़ी