कोतमा: बिजुरी के बरघाट के जंगलों में लगी भीषण आग
Kotma, Anuppur | Apr 8, 2026 बुधवार 6:30बजे नगर पालिका बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा वार्ड नं 07 के बरघाट के पास विकास निगम के जंगल में लगी भीषण आग। सूचना पर मौके में पहुंची बिजुरी व बंगनवा की दमकल की गाड़ी । आग को बुझाने के लिए कर रही कड़ी मशक्कत, दरअसल चारो तरफ कांटे दार तार लगे होने और उबड़ खाबड़ जमीन और ऊंचाई होने से दमकल की गाड़िया वहां नहीं पहुंच रही।