घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके का अनोखा अंदाज, आदिवासी भाइयों संग पारंपरिक नृत्य का वीडियो वायरल
रविवार दोपहर करीब 12 बजे घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में राहुल उइके ग्रामीण अंचल के एक कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों के बीच नजर आ रहे हैं, जहां वे पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के माहौल में आदिवासी भाइयों के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं।