सदर: महापौर ने मैदागिन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण, नवनिर्मित शौचालय बंद मिलने पर लगाया ₹5000 का जुर्माना
Sadar, Varanasi | Apr 24, 2026 वाराणसी में चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी महा-अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मैदागिन स्थित कोतवाली क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में फैली गंदगी, जलजमाव और अतिक्रमण को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।