वारासिवनी: सोना खरीदने की अपील पर सराफा व्यापारियों में नाराज़गी, वारासिवनी में बैठक, केंद्र सरकार से समाधान की मांग
सराफा एसोसिएशन की बैठक हनुमान मंदिर में आयोजित हुई। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना नहीं खरीदने की अपील पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे कारोबार 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि वे देशहित में सरकार के साथ हैं, लेकिन किसी व्यापार विशेष को प्रभावित करने वाले बयान से सराफा व्यवसायियों की भावनाएं आहत हु