करछना: अकोढा़ गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घर की दीवार से टकराई, बाइक सवार 2 घायल
कौंधियारा थाना अंतर्गत अकोढा गांव के सामने मंगलवार तथा बुधवार के मध्य रात्रि मार्ग से गुजरते समय बाइक चालक अनियंत्रित होकर एक घर के दीवार से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक नैनी क्षेत्र के मामा भांजा निवासी हिमांशु भारतीय व रोहित भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।