सुसनेर: राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार सुसनेर विकासखंड के 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई कक्षा 5 वी- 8 वी की पूरक परीक्षा
मंगलवार को सुसनेर विकासखंड में 6 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 5 वी व 8 वी की पूरक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके चलते आज सुसनेर में तहसील रोड पर स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र केंद्राध्यक्ष कन्हैयालाल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर 5 वी के 82 बच्चों ने गणित व 8 वी कक्षा के कुल 133 बच्चो ने गणित विषय की पूरक परीक्षा दी है।