सुसनेर: शा.स्वामी विवेकानंद कॉलेज से ग्राम मोड़ी की 18 वर्षीय युवती गायब, परिजनों ने सुसनेर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गुमशुदगी
सुसनेर के शा. स्वामी विवेकानंद कॉलेज से ग्राम मोड़ी की 18 वर्षीय युवती के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती के माता-पिता ने पुलिस थाने पर पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह उनकी बेटी को कॉलेज छोड़कर आये थे उसके बाद से ही वह घर नही आई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच तलाश शुरू कर दी है।