कोचस: डिघिटा गांव में हुए मारपीट में गाड़ियों को भी किया गया क्षतिग्रस्त, परसथुआ थाने में 16 लोगों पर हुआ प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jun 29, 2024 डिघिटा गांव में दो पक्ष में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के द्वारा 16 लोगों पर नामजक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें विकास कुमार के द्वारा प्रमोद कुमार सहित 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं मारपीट में आलोक कुमार, प्रिंस कुमार, मीरा कुमारी एवं विनोद राम घायल हो गए हैं तथा मारपीट के दौरान एक ट्रैक्टर एवं चार मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।