तानसेन: बच्चों के विवाद में जेठानी ने देवरानी को पीटा, मुकदमा दर्ज
ग्वालियर पुलिस ने सती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर उसकी जेठानी के खिलाफ शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया है।देवरानी दीक्षा प्रजापति अपनी सास और भांजी के साथ 4 मई को अपने कमरे में आराम कर रही थी तभी मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाली जेठानी सपना प्रजापति ने बच्चों के विवाद में उसे मां बहन की गंदी गालियां दीं और लात घूसों से मारपीट की।