बरियारपुर: बरियारपुर थाने में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन हुआ
शनिवार को 11:00 बजे विभागीय निर्देशानुसार बरियारपुर थाना के प्रांगण में थाना अध्यक्ष तथा अंचलाधिकारी के अगुवाई में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहीं थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पूर्व से तीन मामले लंबित थे जबकि एक नए मामले आज जनता दरबार में आया सभी मामले की सुनवाई अगली तारीख में की जाएगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी तथा दर्जनों लोग उपस्थित थे।