मेसकौर: बेटी साक्षी ने हिमाचल बोर्ड में लहराया परचम, 99.29% अंक के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया
Meskaur, Nawada | May 12, 2026 नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र की मूल निवासी साक्षी कुमारी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। साक्षी ने कुल 700 में से 695 अंक प्राप्त किए हैं। जानकारी मंगलवार को 8 बजे प्राप्त।