घाटोल: मियासा गांव में स्वराज संगठन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई
घाटोल उपखण्ड के भुंगड़ा क्षेत्र के गांव मियासा मे स्वराज संगठन के सदस्यों की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे मियासा गांव मे आयोजित हुई। बैठक मे अधिकारों और क़ानून व नियमों के प्रति जागरूकता, आमजन को योजनाओं की जानकारी, तथा सकारात्मक एवं सार्वजनिक हितार्थ के कार्यों सहित ग्राम विकास, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र की मुलभुत समस्याओ के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक की गई।