🌅 देव कार्तिक छठ मेला-2026 : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की जिलावासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना।
आज दिनांक 16 नवम्बर, 2026 को देव कार्तिक छठ मेला-2026 के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा देव स्थित पवित्र सूर्यकुंड में उषा अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया।
इस अवसर पर दोनों वरीय पदाधिकारियों ने भगवान सूर्य की आराधना कर समस्त जिलावासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की तथा सभी श्रद्धालुओं एवं जिलावासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
देव में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार आस्था एवं उत्साह के बीच जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरंतर अनुश्रवण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा देव कार्तिक छठ मेला-2026 में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
🙏 जिला प्रशासन, औरंगाबाद की ओर से समस्त जिलावासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
#DevKartikChhathMela2026 #UshaArghya #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #DistrictAdministrationAurangabad Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 16, 2026