प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------
आज दिनांक 15/07/2026 को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बिहार के माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का आगमन हुआ। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के समन्वयक एवं शिक्षकों में प्रोफेसर बीना प्रसाद, प्रोफेसर बद्री नारायण सिंह, प्रोफेसर बी. के. मिश्रा, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर पी. के. पोद्दार, प्रोफेसर श्याम नंदन, प्रोफेसर विमला प्रसाद, प्रोफेसर धर्मशीला प्रसाद, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, सरफराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा प्रधानमंत्री उषा (PM-USHA) परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित ऑनलाइन क्लास स्टूडियो एवं मास कम्युनिकेशन स्टूडियो का विधिवत लोकार्पण किया।
अपने संबोधन में कुलाधिपति ने कहा कि वर्तमान समय मास मीडिया और संचार का युग है। अपनी बातों, उपलब्धियों एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से दुनिया तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध का नालंदा की धरती से गहरा संबंध है, किंतु विश्व के अनेक लोगों को इसकी समुचित जानकारी नहीं है, क्योंकि हम अपनी विरासत और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का बुद्धिमत्तापूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग कर समाज तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने की कुलाधिपति की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण पहल की प्रथम कड़ी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है तथा कुलाधिपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, नालंदा की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. किरण पाण्डेय ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय कुलाधिपति के मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda University, Rajgir
Nava Nalanda Mahavihara Nalanda
Department of Tourism, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
#GovernorOfBihar #LtGenSyedAtaHasnain
Nalanda Education Centre
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Jul 15, 2026