उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने लंबित आवासों की समीक्षा बैठक की, दिशा-निर्देश दिए
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अपराह्न करीब 4 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में लंबित अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने आवास कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित आवास को लेकर पंचायतवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।