उज्जैन शहर: गुरकीरत का पार्थिव शरीर पहुंचा उज्जैन, मुख्यमंत्री यादव ने निवास पर दी श्रद्धांजलि
उज्जैन प्रवास के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यमंत्री गौतम टेटवालने स्व गुरकीरत सिंह मनोचा के निवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया। विगत दिनों कनाडा में दुखद दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।मुख्यमंत्री ने कहा शासन प्रदेशवासियों के सुख दुख में साथ है।