जैतपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर धनपुरी में हुआ निरीक्षण
धनपुरी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत चौपाटी व विभिन्न वार्डों के व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई कर आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका का मैदानी अमला भी मौजूद रहा। जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 5 बजे जानकारी दी है