ग्वालियर गिर्द: 5 बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक की लात-घूसों से की मारपीट, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
शहर के किला गेट थाना क्षेत्र स्थित मेवाती मोहल्ले में शनिवार शाम 5 बजे एक युवक की 4 5 लोगों ने बीच सड़क पर लात घूसों और बेल्टों से बेरहमी से मारपीट कर दी।घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।फिलहाल युवक की मारपीट क्यों की गई है इसका कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।