दमोह गैसाबाद में हुए पहले पेपरलेस मतदान की सफलता के बाद इस बार निर्वाचन आयोग ने जिले को 77 ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पेपरलेस वोटिंग कराने की जिम्मेदारी दी है। प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं और तकनीकी जरूरतों की समीक्षा कर रहे हैं। IT उपकरण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।