जहानाबाद: मुहर्रम जुलूस के दौरान शहर में कई इलाकों की बिजली रहेगी बंद, पानी एवं अन्य जरूरतों की करें उपाय
जहानाबाद शहर में मुहर्रम जुलूस के सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जुलूस प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 26 जून को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक तथा 27 जून शाम 4 बजे से 28 जून सुबह 6 बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। यह निर्णय ताज़िया और विद्युत तारों के संपर्क से संभावित हादसों को रोकने के लिए लिया।