बनखेड़ी: बनखेड़ी नगर परिषद ने नागरिकों को थैला वितरित किए, नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास
17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक कलेक्टर के निर्देश पर जिले मे स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा। उसी क्रम में मंगलवार शाम 7 बजे कार्यालय नगर परिषद बनखेड़ी द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गत नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में,नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सब्जी क्रय करने आए नागरिकों को थैला वितरण किये।