खेरागढ़: खेरागढ़ के CISF जवान उदयवीर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कोटा में इलाज के दौरान हुआ था निधन
Kheragarh, Agra | Sep 29, 2026 आगरा के खेरागढ़ स्थित भिलावली निवासी 48 वर्षीय सीआईएसएफ कांस्टेबल उदयवीर सिंह सिकरवार का कोटा में उपचार के दौरान निधन हो गया। मथुरा रिफाइनरी में तैनात उदयवीर साथी जवान विष्णु दास के साथ वार्षिक मेडिकल परीक्षण के लिए ट्रेन से कोटा जा रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने व उल्टियां होने के बाद वे बेहोश हो गए। कोटा के सैन्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।