इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 घायल
इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास अवंतिका गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में चल रही कथित अवैध बोरिंग के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लीकेज हुआ, जिसके बाद विस्फोट की घटना हुई। मामले की जांच जारी है।
इंदौर | मध्य प्रदेश
#Indore #IndoreNews #GasPipelineBlast #VijayNagar #BreakingNews MadhyaPradesh MPNews IndoreUpdates
Indore, Indore | Jun 23, 2026