महोबा: रहेलिया में गोरखगिरी पहाड़ के पास से हटे अवैध कब्जे, बुलडोजर से तोड़ी गई दुकान, वन विभाग की जमीन भी हुई कब्जा मुक्त
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 महोबा में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के अभियान के तहत रहेलिया में गोरख गिरी पहाड़ी के समीप बड़ी कार्रवाई की गई। गाटा सं0 479 की 0.474 हेक्टेयर भूमि भैरो बाबा मेला के नाम दर्ज है। इसके 0.180 हेक्टेयर हिस्से पर आशाराम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद ने आगे दुकान बनाकर पीछे ट्रैक्टर व यंत्र रखकर कब्जा कर लिया था। टीम ने चिह्नित कर पक्का निर्माण बुलडोजर से तोड़ दिया।