गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, कर्बला परिसर का सिटी एसपी और टाउन डीएसपी ने किया गया सघन निरीक्षण
मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर एसएसपी के निर्देश पर सीटी एसपी, टाउन डीएसपी 1 एवं कोतवाली थाना पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों सहित कर्बला परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पर्व से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।