भगवानपुर: मोटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, भगवानपुर अंचल कार्यालय में निगरानी की कार्रवाई से हड़कंप
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदौर निवासी परिवादी स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह के पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बीते दिनों निगरानी विभाग में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि चंदौर पंचायत के राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार द्वारा मोटेशन के नाम पर 3500 रुपये रिश्वत की मांग की गई है. आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया।