पिंड्रा: वाराणसी में 100 फीट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या, भाइयों ने कनपटी पर सटाकर मारी गोली
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने 22 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ बंटी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी गोली लगते ही सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों को गठित किया है।