बिछिया: बम्हनी बंजर में शॉर्ट सर्किट से खेतों में भीषण आग, इलाके में हड़कंप, दमकल मौके पर
मंडला जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है l जहां 14 अप्रैल आज दिन मंगलवार दोपहर क़ो 1:00 करीब बम्हनी बंजर स्थित सिलगी नाका के पास शीतला पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में अचानक भीषण आग लग गई है l प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है l फिलहाल स्थानीय प्रशासन मौके पर है l दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगा हुआ है l