वैर: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने झारौटी में नए क्लासरूम का किया लोकार्पण
केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भुसावर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 5 अप्रैल को उन्होंने गांव झारौटी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के नवनिर्मित क्लासरूम का लोकार्पण किया। मंत्री ने आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भी भाग लिया। उनके स्वागत में कमालपुरा बॉर्डर से झारौटी तक ग्रामीणों ने स्वागत किया।